• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की लोकसभा चुनाव के लिये फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य पीएल पुनिया के आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात पीएल पुनिया के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र एवं नैनीताल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला, महानगर अध्यक्ष, ब्लॉक, नगर अध्यक्ष गणों ने प्रतिभाग किया। पीएल पुनिया ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनाव लडने का आवाहन करते हुए कहा कि जैसे विधानसभा उपचुनाव में सभी नेता एंव कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा और उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत दर्ज की ऐसे ही आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में विजय का परचम लहराएगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, गौरव चौधरी, सागर मनवाल, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पायल बहल, आशा शर्मा, डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, पिया थापा, आदि उपस्थित थे।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *