• Dehradun
  • March 28, 2026
0 Comments

रुद्रप्रयाग : प्लास्टिक फ्री श्री केदारनाथ धाम की मुहिम के अंतर्गत रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने निजी संस्था के सहयोग से गौरीकुंड एवं केदारनाथ धाम परिसर में प्लास्टिक वेंडिंग मशीन स्थापित की। इस मशीन में यात्री अपनी क्यूआर कोड वाली बोतल जमा कर ₹10 यूपीआई के जरिए रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि यह पहल ‘छोटा कदम बड़ा बदलाव’ की थीम पर की जा रही है। गत वर्ष ट्रायल के रूप में एक मशीन धाम के यात्रा मार्ग पर लगाई गई थी, जिसे अब आगे बढ़ाते हुए यात्रा मार्ग पर इस बार दो प्लास्टिक वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *