• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

चमोली। जोशीमठ पुलिस ने दूरस्थ गाँव मलारी, नीती, गमशाली, सुराईथोटा में जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया। चमोली पुलिस द्वारा आम जन मानस को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी देकर अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु सीमान्त एवं ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों के मध्य संवाद स्थापित करते हुए अनेक जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसी क्रम में आज कोतवाली जोशीमठ के प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट द्वारा सीमान्त गांव मलारी, नीती, गमशाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा ग्रामीणों व आईटीबीपी जवानों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम सहित तीन नए संशोधित कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। आम जन मानस को नए कानूनों के तहत धाराओं और दंडों में हुए बदलाव तथा महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों, यौन उत्पीड़न, संगठित अपराध आदि कानूनी सुधारों के महत्व की जानकारी देते हुए, नए कानूनों में ई-एफआईआर और शून्य एफआईआर के माध्यम से अपराध दर्ज का प्रावधान रखा गया है के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *