• Dehradun
  • May 26, 2026
0 Comments

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने 7 इंस्पेक्टरों व सात सब इंस्पेक्टरों के तबादले कर चन्द्रभान अधिकारी को शहर कोतवाल बनाया।
आज यहां एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह ने सात निरीक्षको व सात उप निरीक्षकों के तबादले करते हुए एसओजी प्रभारी चन्द्रभान अधिकारी को शहर कोतवाल बनाया। इसके साथ ही शहर कोतवाल कैलाश चन्द भटट को कैण्ट कोतवाली प्रभारी, गिरीश चन्द शर्मा को कैण्ट कोतवाली प्रभारी से प्रभारी साइबर सैल, राकेश गुसांई को डालनवाला प्रभारी से पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, मनोज मैनवाल को साइबर सैल से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला, शंकर सिंह बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश से प्रभारी एसओजी देहात, कुन्दन राम को थानाध्यक्ष रायपुर से एसओजी नगर, प्रदीप नेगी को एसएसआई डालनवाला से थानाध्यक्ष रायपुर, वैभव गुप्ता को थानाध्यक्ष कालसी से एसएसआई सहसपुर, गुमान सिंह नेगी को एसएसआई रायपुर से एसएसआई डालनवाला, भुवन चन्द पुजारा को एसएसआई सहसपुर से थानाध्यक्ष कालसी, आशीष कुमार को चौकी प्रभारी धारा से प्रभारी फील्ड यूनिट पुलिस कार्यालय हर्ष अरोडा को चौकी प्रभारी कुल्हाल से चौकी प्रभारी धारा बनाया गया। सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *