• Dehradun
  • March 28, 2026
Campty Fall flash flood
0 Comments

मसूरी, उत्तराखंड – रविवार को हुई तेज मूसलाधार बारिश ने मसूरी क्षेत्र में जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। विशेष रूप से कैंपटी फॉल क्षेत्र में बारिश ने कहर बरपा दिया। दोपहर बाद अचानक झरना उफान पर आ गया, जिससे पर्यटकों और स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
कैंपटी फॉल में उफान, पर्यटक सहमे
करीब दोपहर 3 बजे के आसपास हुई भारी बारिश के कारण कैंपटी फॉल ने रौद्र रूप धारण कर लिया। झरने के साथ भारी मात्रा में मलबा और पत्थर बहकर नीचे आने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पर्यटकों को झरने के पास जाने से रोक दिया और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
हाईवे पर मलबा, यातायात बाधित
बारिश के दौरान त्यूणी-मलेथा हाईवे पर कैंपटी फॉल के पास पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से सड़क कुछ समय के लिए बंद हो गई। लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने JCB मशीन मंगवाकर मलबा हटाया और रास्ता सुचारू कराया।

दुकानों में घुसा पानी, व्यापार प्रभावित
भारी बारिश और जलभराव के चलते हाईवे से पानी बहकर तीन से चार दुकानों के अंदर घुस गया, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। दुकानदारों को अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *