• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

देहरादून: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित जंगलचट्टी के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक हुए भूस्खलन के चलते पांच मजदूर गहरी खाई में गिर गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्घटना पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
मृतकों की पहचान:
नितिन कुमार, पुत्र रावेल सिंह, निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर (पालकी मजदूर), उम्र – 18 वर्ष
चंद्रशेखर, निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर (पालकी मजदूर)
घायल मजदूरों की सूची:
संदीप कुमार, पुत्र दया कृष्णा, ग्राम गली, तहसील व जिला डोडा, जम्मू (पालकी मजदूर)
आकाश चितरीय, पुत्र दामोदर दास, निवासी भावनगर, गुजरात
नितिन मन्हास, पुत्र मनजीत, जिला डोडा, जम्मू (पालकी मजदूर)
यह हादसा चारधाम यात्रा मार्ग पर काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा करता है। लगातार हो रहे भूस्खलनों के बीच प्रशासन के लिए चुनौती यह बनी हुई है कि यात्रियों और स्थानीय कामगारों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और राहत व मुआवजा प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है।

#uttarakhand #landslide #rudraprayag #kedarnathlandslide

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *