• Dehradun
  • March 28, 2026
0 Comments

देहरादून, गुरुवार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र से पूरे प्रदेश में हुई अतिवृष्टि की समीक्षा करने के बाद मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात सामान्य बनाया जाए तथा जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए वैकल्पिक आवागमन व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को शीघ्र सामान्य करने के लिए सभी विभाग युद्धस्तर पर काम करें। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुरूप त्वरित आर्थिक सहायता और मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक मार्ग एवं राहत शिविर स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ी है और जनजीवन को जल्द सामान्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *