• Dehradun
  • March 28, 2026
0 Comments

देहरादून :उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार एक ऐतिहासिक क्षण आने जा रहा है, जब सदन में राष्ट्रपति का विशेष संबोधन होगा। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सत्र में 3 नवंबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी।इससे पहले, मई 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी ने भी विशेष सत्र में विधानसभा को संबोधित किया था।

तीन और चार नवंबर को होगा विशेष सत्र

विधानसभा सचिवालय ने दो दिवसीय विशेष सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू 2 नवंबर से तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी।

2 नवंबर: हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

3 नवंबर: देहरादून में विधानसभा सत्र को संबोधित करेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी।

रजत जयंती सत्र बनेगा ऐतिहासिक

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह सत्र ऐतिहासिक माना जा रहा है। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों राज्य की विकास यात्रा और आने वाले वर्षों के रोडमैप पर चर्चा करेंगे।विधानसभा सचिवालय इस आयोजन को यादगार और भव्य बनाने में जुटा है। अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जबकि दूसरे दिन सदन में राज्य के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।सत्र में कोई विधायी कार्य नहीं होगा।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *