देहरादून, 6 नवम्बर —
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम में चयन पर स्नेहा राणा को हार्दिक बधाई दी और टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “स्नेहा राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता राज्य की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”
राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के संकल्प के तहत मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
स्नेहा राणा ने मुख्यमंत्री के सम्मान और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश और उत्तराखंड का नाम और अधिक ऊँचाई तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।
