देहरादून में आयोजित समारोह में सौंग बांध और जमरानी बांध जैसी मेगा परियोजनाओं सहित 31 योजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण — राज्य में सिंचाई, ऊर्जा, शिक्षा, पर्यटन और पेयजल क्षेत्र में आएगी नई गति
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सर्वांगीण विकास को गति देने वाली ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें ₹7329.06 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹931.65 करोड़ की 12 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “ये योजनाएँ उत्तराखंड की विकास यात्रा में नई ऊर्जा का संचार करेंगी और राज्य को आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ाएँगी।”
शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएँ (₹7329.06 करोड़)
सौंग बांध पेयजल परियोजना (देहरादून-टिहरी) – ₹2491.96 करोड़
150 एमएलडी पेयजल आपूर्ति हेतु 130 मीटर ऊँचा बांध निर्मित होगा। इससे देहरादून की जलापूर्ति में बड़ा सुधार आएगा।
जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना (नैनीताल) – ₹2584.10 करोड़
पेयजल और सिंचाई दोनों जरूरतें पूरी होंगी तथा 14 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। 57,065 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।
अलकनंदा नदी तट पर भूस्खलन रोकथाम कार्य (जोशीमठ, चमोली) – ₹100.53 करोड़
कालीनदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य (धारचूला, पिथौरागढ़) – ₹140.22 करोड़
ऊर्जा परियोजनाएँ (पिटकुल और उरेडा) – कुल ₹970.60 करोड़
400 केवी पीपलकोटी स्विचिंग उपसंस्थान, 220 केवी घनसाली उपसंस्थान, सोलर प्लांट्स की स्थापना आदि।
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट (चम्पावत) – ₹256.96 करोड़
सड़क निर्माण (पीडब्ल्यूडी) – ₹127.43 करोड़
चौरासी कुटिया पुनरोद्धार (राजाजी टाइगर रिजर्व, पौड़ी) – ₹100.89 करोड़
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज निर्माण (6 स्थानों पर) – ₹100.67 करोड़
टिहरी व देहरादून में पर्यटन विकास कार्य – ₹58.21 करोड़
रैन बसेरा निर्माण (देहरादून, हल्द्वानी) – ₹55 करोड़
खानपुर में उप जिला चिकित्सालय निर्माण – ₹39.42 करोड़
कपकोट, कर्णप्रयाग व नानकमत्ता में पेयजल योजनाएँ – ₹79.83 करोड़
लालकुआँ दुग्धशाला (नैनीताल) – ₹80.77 करोड़
पेयजल योजना (पौड़ी) – ₹15.16 करोड़
भरसार कृषि विश्वविद्यालय में चैनलिंक फेंसिंग कार्य – ₹11.48 करोड़
लोकार्पित योजनाएँ (₹931.65 करोड़)
बरम उपसंस्थान (धारचूला, पिथौरागढ़) – ₹161.98 करोड़
132 केवी बिंदाल-पुरकुल ट्रांसमिशन लाइन (देहरादून) – ₹38.71 करोड़
शासकीय भवनों में सौर ऊर्जा प्लांट (उरेडा) – ₹32.61 करोड़
अमृत 1.0 जलापूर्ति योजना (देहरादून) – ₹128.56 करोड़
राजकीय पॉलीटेक्निक भवन निर्माण (6 स्थानों पर) – ₹126.27 करोड़
राज्य और केंद्र योजनाओं की 10 सड़क परियोजनाएँ – ₹110.03 करोड़
पिथौरागढ़, बागेश्वर, श्रीनगर में पेयजल योजनाएँ – ₹80.81 करोड़
बेलपट्टी ग्राम समूह पम्पिंग योजना (गंगोलीहाट) – ₹57.50 करोड़
भूस्खलन उपचार कार्य (धारचूला) – ₹84.09 करोड़
बाढ़ सुरक्षा कार्य (पिथौरागढ़ और देहरादून) – ₹66.57 करोड़
प्रेसिशन मैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप निर्माण – ₹25.91 करोड़
हल्द्वानी हॉकी ग्राउंड (एस्ट्रोटर्फ) – ₹18.61 करोड़
प्रधानमंत्री ने कहा कि “इन योजनाओं से उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में रोजगार, सिंचाई, पेयजल, ऊर्जा और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। राज्य आने वाले वर्षों में हाइड्रो पावर और ग्रीन एनर्जी का प्रमुख केंद्र बनेगा।”
