• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

वंचित असहाय बालिकाएं ही वास्तविक नंदा–सुनंदा देवियां : डीएम सविन बंसल
“मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अब तक 90 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित, 32 लाख की सहायता जारी”

देहरादून | 14 नवंबर 2025

जिला कार्यालय परिसर, देहरादून में आज प्रोजेक्ट ‘नंदा–सुनंदा’ के दसवें संस्करण का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि विधायक खजान दास (राजपुर रोड) और जिलाधिकारी सविन बंसल ने 32 गरीब, अनाथ और असहाय बालिकाओं को 13 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से अब तक कुल 90 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित हो चुकी है।

मुख्य अतिथि ने की प्रोजेक्ट की सराहना

राजपुर विधायक खजान दास ने इस पहल को “अभिनव और जनहितकारी” बताते हुए कहा कि मां भवानी के आशीर्वाद से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब तक लगभग 32 लाख रुपये की सहायता से अनेक बालिकाओं के जीवन में नई रोशनी ला चुका है।
उन्होंने कहा—
“जब कार्य सराहनीय हों तो सराहना तो होनी ही चाहिए।”

विधायक ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों की रुचि और शिक्षा को कभी कम न होने दें।

डीएम सविन बंसल: ‘हमारे वास्तविक जीवन की नंदा–सुनंदा ये ही बालिकाएं’

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आर्थिक तंगी, पारिवारिक कठिनाइयों या प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित करना है।

उन्होंने कहा—
“ये वंचित, असहाय बालिकाएं ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा–सुनंदा देवियां हैं। शिक्षा का स्पार्क बनाए रखें, राह में सहयोग अवश्य मिलता है।”

 

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *