• Dehradun
  • September 25, 2026
0 Comments

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवकों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी दुल्हन समेत गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शादी के नाम पर युवकों को बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार, गिरोह भोले-भाले युवकों को शादी के जाल में फंसाता था। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया जाता था। युवक के बेहोश होने के बाद आरोपी घर में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।

फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

बहादराबाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, उसकी पत्नी और फतेह सिंह मीना के रूप में की है। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नकदी, मोबाइल और नशीला पाउडर बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार को भी सीज कर दिया गया है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *