डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार का आज बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्रों पार्थ और जय पवार ने मिलकर पिता अजित पवार की चिता को मुखाग्नि दे दी है। इसी के सात बारामती के राजा कहे जाने वाले अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए। इससे पहले बारामती विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के सीएम सांवत, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सीएम देंवेंद्र फण्डवीस ने अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर पर लिपटा राष्ट्रीय ध्वज, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पहले उनके बेटे जय पवार को सौंप दिया गया। उनके असमय निधन के बाद महाराष्ट्र समेत देशभर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को इससे गहरा सदमा पहुंचा है। आज अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है।
