• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरोग्यधाम हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा ‘आरोग्य नारी सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण” किसी एक दिन का विषय नहीं है, बल्कि यह सतत प्रयासों और संकल्पों से जुड़ा हुआ है। महिलाओं को समान अवसर, शिक्षा, और स्वावलंबन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और अधिक गति देने की आवश्यकता है। आज सम्मानित की जा रही महिलाओं ने समाज में अपने उत्कृष्ट योगदान से यह साबित कर दिया है कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव रखती है। सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही है, और इस दिशा में हमारा संकल्प अटूट है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे न केवल परिवार की धुरी हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी उनका योगदान अतुलनीय है। हमें महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोग्यधाम हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में महिलाओं के योगदान को पहचान मिलती है और इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को ‘आरोग्य नारी सम्मान’ से नवाजा गया।

इस मौके पर संस्थापक आरोग्य धाम हॉस्पिटल श्री विपुल कंडवाल जी ने कहा कि अस्पताल के साथ संबंध महिला डॉक्टर एवं महिला स्टाफ हमेशा से ही अस्पताल के साथ एक मजबूत पिलर की तरह खड़ी रही है और आज हम सम्मान कर रहे हैं उन नारियों का जो है बीमार पड़ी हो या चाहे उनके बच्चे बीमार पड़े हो वह कभी अपने फर्ज से पीछे हटी नहीं है चाहे कोरोना का काल हो चाहे आम जिंदगी हो महिलाओं ने हेल्थ केयर इंडस्ट्री में एक बहुत अहम भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में पद्मश्री माधुरी बर्थवाल, डॉ. दीपा रावत, डॉ. प्राची चंद्र कंडवाल, पूर्व मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, आरोग्यधाम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. विपुल दत्त कंडवाल, उनकी माता श्रीमती शिला कंडवाल एवं पिता श्री विजेंद्र दत्त कंडवाल, समेत अनेक गणमान्य अतिथि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *