• Dehradun
  • October 9, 2025
0 Comments
मुंबई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्लेश्वर रोड, विले वार्ले, ईस्ट मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे उत्तराखंड की टोपी को जन जन तक पहुंचाया है। उन्होने कहा वो अपने परिवारवालों से मिलने आए हैं। सभी लोग मुंबई में रहते हुए भी उत्तराखंड से जुड़े हुए हैं। आगामी चुनाव देश के उज्जवल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। जनता के आशीर्वाद से पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी जी की लहर है। कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतो के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। परंतु पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत पहले से अधिक मजबूत और शक्तिशाली हुआ है। आज भारतीय सेना दुश्मन देश की धरती में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। पूरे देश में राष्ट्रीय भक्त और राम भक्त, राम मंदिर पर खुशी मना रहे हैं तो कांग्रेस के लोग अब भी सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं। बाला साहेब ठाकरे जी का राम मंदिर निर्माण कार्य में बड़ा योगदान रहा, लेकिन आज उनके बेटे ने राम मंदिर के विरोधियों के साथ गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस बौखलाकर अब विरासत टैक्स लगाने की बात करती है। इन लोगो ने कर्नाटक में ओबीसी का आरक्षण छीन कर वर्ग विशेष के लोगो को दे दिया है। इस दौरान महेंद्र सिंह गुसाईं, संजय उपाध्याय, अमरजीत मिश्र, दर्जा मंत्री विनय रोहेला, अनिकेत निगम, राजेंद्र शर्मा, मोहन काला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *