• Dehradun
  • February 11, 2026
0 Comments

देहरादून, गुरुवार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। हाल की अतिवृष्टि के कारण मंदिर परिसर में जलभराव और मलबा जमा हो गया था। प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान के बाद मलबा पूरी तरह हटा दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने भगवान टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *