हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने नव निर्मित भव्य मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया और कहा कि कालू सिद्ध मंदिर क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री अजय भट्ट, विधायक श्री बंशीधर भगत, श्री राम सिंह कैड़ा, महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा भी उपस्थित रहे।
