• Dehradun
  • March 28, 2026
0 Comments

देहरादून। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी ।मकर संक्रांति के पावन पर्व स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। उत्तरकाशी से लेकर हरिद्वार तक स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। काशी नगरी में स्नान कर पुण्य अर्जित करने के लिए तड़के से ही गंगा यमुना के संगम तट गंगनानी कुंड में श्रद्धालु उमड़े। ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से पूरी काशी नगरी गुंजायमान हो रही। वहीं, हरिद्वार में भी तड़के से हरिद्वार ब्रह्मकुंड में स्नान करने को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

वहीं, देव डोलियों ने भी स्नान किया।कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य का लाभ कमाया।रवांई क्षेत्र पौराणिक एवं धार्मिक स्थल गंगा यमुना के संगम तट गंगनानी कुंड में तड़के से ही आसपास के गांवों सहित क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से भी श्रद्धालु।मकर सक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार में मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *