• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

देहरादून, 15 सितंबर 2025:
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए बुनियादी सुविधाओं में तेजी से सुधार किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के औचक निरीक्षण और निर्देशों के महज 48 घंटे के भीतर अस्पताल परिसर में कई जनसुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल का अचानक दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और वेटिंग एरिया की स्थिति का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीमारदारों के लिए पंखे, पीने के पानी, साफ-सफाई, बैठने की सुविधा, सैनिटाइजेशन और रंग-रोगन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का प्रभाव तुरंत देखने को मिला। सोमवार तक अस्पताल के सीसीयू वेटिंग एरिया में पंखे लगा दिए गए हैं, जिससे गर्म और उमस भरे मौसम में तीमारदारों को काफी राहत मिली है। इसके अलावा मास्क और सैनिटाइज़र की समुचित व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था में भी स्पष्ट सुधार देखा गया है।

अस्पताल पहुंचे कई तीमारदारों ने मुख्यमंत्री के त्वरित एक्शन की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। उनका कहना है कि वेटिंग एरिया में लंबे समय तक रुकना पड़ता है और पहले यहां सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब हालात बेहतर हुए हैं।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा खुद मरीजों और तीमारदारों से फीडबैक लेना और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। उम्मीद की जा रही है कि आगे भी प्रदेश के अन्य अस्पतालों में इस तरह की सुविधाएं और व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *