• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

गुवाहाटी – पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हुई है। कई लापता हैं। ऐसे में संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।असम में चक्रवात ‘रेमल’ के बाद तेज हवा के साथ भारी बारिश होने से  अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

त्रिपुरा में चक्रवात रेमल के बाद मूसलाधार बारिश और तूफान के कारण 746 लोग बेघर हो गए हैं। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि चक्रवात ने बिजली और कृषि क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है, जिससे कुल 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। उधर, मिजोरम में चक्रवात रेमल के बाद भूस्खलन और लगातार बारिश के चलते पत्थर खदान ढहने से 14 लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के बाद कई लोग लापता हो गए। भूस्खलन के कारण राज्य का राजधानी क्षेत्र कई घंटों तक देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा। मिजोरम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीएमए) ने कहा कि आइजोल जिले में एक पत्थर खदान के ढह जाने से दो नाबालिगों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। करीब आठ अन्य लोग लापता हो गए। नागालैंड में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा। उधर, मेघालय में भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक घायल हो गए।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *