• Dehradun
  • December 13, 2025
0 Comments

नई दिल्ली:- नए नियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने आज कार्यभार संभाल लिया, पूर्व नौकरशाहों को गुरुवार को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर नया कानून हाल ही में लागू होने के बाद वे पहले चुनाव आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐतिहासिक मोड़ पर जब चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव कराने जा रहा है, ऐसे में उनका साथ जुड़ना खास है।अनूप चंद्र पांडे के 14 फरवरी को रिटायर होने और आठ मार्च को अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद चुनाव आयुक्तों के दो पद खाली हो गए थे, ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू दोनों 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी थे। ज्ञानेश कुमार केरल जबकि सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर से थे।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *