थराली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थराली के चेपड़ों गांव में आयोजित शौर्य महोत्सव में भाग लिया, जो अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।
मुख्य घोषणाएं व बातें:
-
शौर्य महोत्सव को अब राजकीय मेला के रूप में मनाया जाएगा।
-
शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और इसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
-
मुख्यमंत्री ने शहीद भवानी दत्त जोशी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार में उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
-
उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हम इस कार्यक्रम का हिस्सा बन पाए।
रक्षा और सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री का बयान:
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना का मनोबल लगातार ऊँचा हो रहा है। हाल ही में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब आतंकी हमलों का जवाब और ज्यादा ताकत से दिया जाएगा।
निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर सख्ती:
थराली में पुल गिरने की घटना पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक गंभीर लापरवाही है। इसके लिए तीन इंजीनियरों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है।
शहीदों के परिजनों को सम्मान:
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने निम्न शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया:
-
शहीद सतीश चंद्र के पिता महेशानंद
-
शहीद कृपा सिंह की पत्नी विमला देवी
-
शहीद हिम्मत सिंह के भाई अभय सिंह नेगी
-
श्रीमती सरोजनी कोटड़ी
