• Dehradun
  • March 28, 2026
0 Comments

मुख्यमंत्री धामी ने करनदीप के पिता से की बातचीत, कहा—केंद्र और विदेश मंत्रालय से निरंतर संपर्क में है राज्य सरकार, सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकतादेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत उत्तराखंड निवासी करनदीप सिंह राणा के लापता होने की खबर पर गहरी चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को करनदीप सिंह राणा के पिता से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को अत्यधिक गंभीरता से ले रही है और केंद्र सरकार व विदेश मंत्रालय से निरंतर संपर्क बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि करनदीप सिंह राणा की सुरक्षा और शीघ्र सुरक्षित वापसी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सीएम धामी ने बताया कि वे स्वयं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई के लिए बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियाँ आपसी समन्वय के साथ हर आवश्यक कदम उठा रही हैं ताकि करनदीप सिंह राणा का पता लगाया जा सके और उन्हें सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने करनदीप के परिवार को यह भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और सभी संभावित माध्यमों से सहायता प्रदान की जाएगी।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *