• Dehradun
  • February 10, 2026
0 Comments

वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन और फास्ट ट्रैक ट्रायल का निर्देश

देहरादून | एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर गुंजन हत्याकांड की निष्पक्ष और प्रभावी जांच के लिए एसपी सिटी प्रमोद कुमार की निगरानी में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को सौंपी गई है।

एसआईटी इस मामले में विवेचना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ वैज्ञानिक पद्धति से साक्ष्य संकलन करेगी। टीम द्वारा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, चश्मदीदों के बयान और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की जाएगी।

त्वरित कार्रवाई कर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायालय में अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा, ताकि मामले का फास्ट ट्रैक ट्रायल कराकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

एसआईटी में निम्न अधिकारियों को नामित किया गया है:

  • सीओ सिटी

  • प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर

  • प्रभारी एसओजी

  • प्रभारी फील्ड यूनिट


आरोपी आकाश न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आकाश कुमार का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी ने मस्जिद के पास फेंक दिया था। चापड़ से फिंगरप्रिंट और रक्त के नमूने लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।


कोर्ट परिसर में हंगामा, अधिवक्ताओं ने आरोपी की पिटाई की

मंगलवार को न्यायालय में पेशी के दौरान गुंजन श्रीवास्तव के हत्यारोपी आकाश कुमार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में ही पीट दिया। पुलिस बल ने मौके पर हस्तक्षेप कर आरोपी को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे की है। पुलिस आरोपी को कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय लेकर पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता वहां एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़कर कई थप्पड़ जड़ दिए।

घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *