• Dehradun
  • March 30, 2026
0 Comments

विकासनगर। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर के पास रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) की जान चली गई। गंभीर रूप से घायल विवेक कश्यप (आसनपुल) और अंकित (शाहपुर कल्याणपुर, रामगढ़) का इलाज जारी है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर कोतवाली अशोक राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पांच युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले। सभी को एंबुलेंस से हरबर्टपुर अस्पताल भेजा गया, जहां वेदांश और धोनी कश्यप को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में रमनदीप को धूलकोट के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय इलाके में बारिश हो रही थी और घटनास्थल पर अंधेरा था। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और फिसलन को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *