• Dehradun
  • May 25, 2026
0 Comments
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़िगांव की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2023-24 में स्वीकृत योजनाओं के सापेक्ष प्रगति का विवरण व शैक्षिक सत्र 2024-25 हेतु प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा-परिचर्चा की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कहा कि बच्चों को पढ़ाने के समय पर छोटी-छोटी गलतियों को कैसे सुधारा जाए, इसके लिए विशेष ध्यान दें। कहा कि डेटा मैनेजमेंट तथा ऑटिफिशियल इंटेलिजेन्स जैसे विषयों को नवाचार के रूप में शामिल करते हुए युवा पीढ़ी के भविष्य में आने वाली कठिनाईयों को कम किया जा सकता है। इस बैठक से प्राप्त निष्कर्षों और सुझावों को कार्यान्वित करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा भी हुई। साथ ही शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी, डाइट के प्राचार्य, शिक्षाविद, और विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़िगांव द्वारा 2023-24 में 57 लाख का बजट अनुमोदित हुआ था, जिसे विभिन्न प्रोग्राम, रिसर्च प्रशिक्षण, टेक्नोलॉजी सपोर्ट, वार्षिक अनुदान सहित अन्य में शतप्रतिशत बजट खर्च किया गया। वहीं वर्ष 2024-25 के लिए  72 लाख 40 हजार रखा गया है। बैठक में प्राचार्य डाइट स्वराज सिंह तोमर, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक नागेंद्र बर्तवाल, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी सहित प्रवक्ता नारायण प्रसाद, विमल ममंगाई, शालिनी भट्ट, शिवानी रावत, अनुजा मैठाणी, संगीता डोभाल व अन्य उपस्थित थे।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *