• Dehradun
  • May 25, 2026
0 Comments

चमोली। मध्य प्रदेश से श्री बद्रीनाथ दर्शन को पहुँची महिला श्रद्धालु डॉ. रिचा शर्मा का पर्स तप्त कुंड परिसर के पास खो गया था। जिसमें 5000 रूपए की नकदी थी। महिला श्रद्धालु द्वारा ड्यूटी में नियुक्त फायर सर्विस की महिला आरक्षी पूजा रावत एवं आरती परोड़ा को इसकी सूचना दी। महिला पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास व ढूँढखोज के बाद उक्त पर्स को सकुशल बरामद कर नकदी के साथ डॉ. रिचा शर्मा के सुपुर्द किया गया। जिस पर उनके द्वारा महिला पुलिसकर्मियों का आभार प्रकट किया गया।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *