• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

पिथौरागढ़। कोतवाली धारचुला क्षेत्रान्तर्गत हत्या के मामले में फरार किशोर की तलाश के लिए पुलिस व एसडीआरएफ का सर्च अभियान दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा। पुलिस के अनुसार एक नाबालिक की हत्या कर युवक ने काली नदी में छलांग लगा दी थी।
किशोर की तलाश के लिए नेपाल पुलिस से भी सम्पर्क किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस कोतवाली धारचुला क्षेत्रान्तर्गत छलमा छिलासो गांव निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिक की एक लगभग 17-18 वर्ष के किशोर द्वारा चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना को अन्जाम देने के बाद उक्त किशोर ने काली नदी में छलांग लगा दी। मृतक का पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ द्वारा काली नदी व उसके आस पास सर्च अभियान चलाया गया। उक्त किशोर के नेपाल भागने की आशंका के देखते हुए नेपाल पुलिस से भी समन्वय बनाया गया है। सर्च अभियान लगातार जारी है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *