• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

नैनीताल।हल्द्वानी में नगर निगम की टीम ने शनि बाजार क्षेत्र में जेसीबी से नाले के ऊपर रखे 135 पटालों (स्लैब) को उखाड़ दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। नाले की सफाई में बाधा बनने के कारण पटालों को तोड़ा गया। दो घंटे की बारिश में शनिबाजार नाले पर बने पटालों पर कूड़ा फंस गया था। इससे लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया था। ठेकेदार ने नाले में पटाल होने के कारण सफाई करने से मना कर दिया था। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम ने सुबह नौ बजे से अभियान चलाया।अभियान के दौरान कुछ लोगों ने पटाल हटाने पर विरोध किया लेकिन निगम अधिकारियों की सख्ती के सामने उनकी नहीं चली। निगम ने छह घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे पटरी से लेकर मंडी तक नाले पर रखे सभी पटाल उखाड़ दिए। वहीं, एक निर्वतमान पार्षद का भी नाले का पास एक कार्यालय था। इस कार्यालय के सामने नाले पर सीमेंट का पटाल लगाया गया था। निगम की टीम ने इस पटाल को भी तोड़ दिया।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *