• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
वाइब्रेंट विलेज मिशन का स्थलीय निरीक्षण
जेपी नड्डा का यह दौरा उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गुंजी गांव पर केंद्रित है, जिसे भारत सरकार द्वारा वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किया गया है। देहरादून एयरपोर्ट पर उन्होंने सबसे पहले इस योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की प्रेजेंटेशन देखी।
गुंजी में रात्रि प्रवास और महिला शक्ति से संवाद
जेपी नड्डा रविवार रात गुंजी में रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान वे गुंजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन करेंगे और स्थानीय महिला फेडरेशन द्वारा संचालित होम स्टे का भी भ्रमण करेंगे।
सीमा क्षेत्रों के विकास को मिलेगी गति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि जेपी नड्डा का यह दौरा सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई दिशा देगा। उनके द्वारा विकास योजनाओं की समीक्षा से प्रोजेक्ट्स की गति और कार्यान्वयन में प्रभावशीलता आएगी।
महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों के कार्यों का निरीक्षण, मातृशक्ति का मनोबल बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
दूसरे दिन दिल्ली प्रस्थान
गुंजी में प्रवास के बाद जेपी नड्डा सोमवार को देहरादून होते हुए दिल्ली लौटेंगे। यह दौरा सरकार की सीमा सुरक्षा और ग्रामीण सशक्तिकरण नीति को मजबूती देने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *