• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंगलवार सुबह प्रेमनगर में टोंस नदी पर नंदा की चौकी स्थित पुल बीच से टूट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुल टूटने से देहरादून का विकासनगर, सेलाकुई समेत कई क्षेत्रों से संपर्क कट गया।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग बंद कर दिया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। बाद में यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया। पुल टूटते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

बारिश जारी रहने से पुल का मलबा दिनभर नदी में गिरता रहा। शाम तक कई लोग मौके पर पहुंचकर टूटे पुल को देखते रहे।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *