• Dehradun
  • May 25, 2026
0 Comments

देहरादून। उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर विस्तृत जानकारी ली। दोनों नेताओं ने राज्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी मजबूती से प्रदेश के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे राहत व बचाव कार्य और तेज़ी से संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक अमला पूरी तत्परता से जुटा है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री रविवार को देहरादून जनपद के प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ स्थानीय विधायक व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो तथा राहत सामग्री, भोजन, पानी, सुरक्षित आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी स्तर पर काम हो रहा है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *