• Dehradun
  • May 25, 2026
0 Comments

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार का दौरा कर दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उत्तराखंड की भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया।

स्वदेशी से परंपरा और रोजगार को बल

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से जहां स्थानीय उद्योग और परंपराएं मजबूत होती हैं, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

दुकानदारों से अपील

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से साफ-सफाई, ग्राहक सुविधा और बाजार व्यवस्थापन पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुव्यवस्थित बाजार न केवल ग्राहकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है, बल्कि व्यापार को भी बढ़ावा देता है।

सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापारिक गतिविधियों के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *