• Dehradun
  • May 24, 2026
0 Comments

देहरादून/पिथौरागढ़, 14 नवंबर 2025 |
सीएम धामी अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंचे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपनी माता जी के साथ पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंचे। गांव पहुंचकर उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भेंट की और गांव के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

बचपन की यादों में खोए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अपनी माता जी के साथ पैतृक गांव पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा।
उन्होंने बताया कि यही वह गांव है जहां उन्होंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां की संस्कृति व परंपराओं ने उनके व्यक्तित्व को आकार दिया।

गांव पहुंचते ही बुजुर्गों का स्नेह, मातृशक्ति का प्रेम और बचपन के नाम से की गई पुकार ने उन्हें भावनाओं से भर दिया।
युवाओं और बच्चों की मुस्कुराहटों में उन्होंने अपने बचपन की यादों को फिर जीवंत होते महसूस किया।

“हर चेहरा अपना लगा, हर कदम बचपन की गलियों से होकर गुजरता महसूस हुआ”

सीएम धामी ने कहा कि
“टुंडी–बारमौं केवल एक गांव नहीं, बल्कि मेरी जड़, मेरे संस्कार और मेरी पहचान है।”

उन्होंने कहा कि गांव की हर गली, हर आंगन, हर मुस्कान उन्हें अपने बचपन की ओर वापस ले गई।
ग्रामीणों से प्राप्त अपनत्व और आशीर्वाद ने उन्हें भावनाओं से भर दिया।

उत्तराखंडवासियों से की अपील — पैतृक गांवों को फिर से जीवंत बनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह के अनुसार,
हर उत्तराखंडवासी को अपने पैतृक गांवों को संवारने और विकास में योगदान देने के लिए आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासी अपने गांवों को पुनर्जीवित करने में बड़ा योगदान दे सकते हैं और गांवों को समृद्ध बनाया जा सकता है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *