चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम
देहरादून/चंपावत, 14 नवंबर 2025
चंपावत में पैरामेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चंपावत दौरे के दौरान जिले को एक और बड़ी सौगात देते हुए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि यह कॉलेज चंपावत के साथ–साथ आसपास के जिलों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्वास्थ्य क्षेत्र में युवा होंगे सशक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्वास्थ्य क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे।
कुशल तकनीकी स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता से प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं और भी प्रभावी हो सकेंगी।
जनस्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता
सीएम धामी ने कहा कि
“राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार मिले।”
उन्होंने बताया कि चंपावत को एक आदर्श जिला बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि चयन और अन्य प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।
