• Dehradun
  • May 24, 2026
0 Comments

मदनपल्ली (अन्नामय्या, आंध्रप्रदेश) | रविवार-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘अटल–मोदी सुशासन यात्रा’ में शामिल होकर विशाल जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मानवीय मूल्यों का जीवंत उदाहरण रहा है।

अटल जी के नेतृत्व में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में देश ने

  • पोखरण परमाणु परीक्षण,

  • स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना,

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,

  • और दूरसंचार क्रांति जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार का सफल कार्यकाल पूरा कर अटल जी ने यह सिद्ध किया कि जब लक्ष्य राष्ट्रहित हो, तो विविध विचारधाराएँ भी एकजुट होकर देश को आगे ले जा सकती हैं।

मोदी नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल जी की प्रेरणा से ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि

  • स्टार्टअप इंडिया,

  • मेक इन इंडिया,

  • डिजिटल इंडिया,

  • और वोकल फॉर लोकल

जैसी योजनाओं ने भारत को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत न केवल विश्व की अग्रणी आर्थिक शक्तियों में शामिल हो रहा है, बल्कि रक्षा, अंतरिक्ष और अवसंरचना के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के 99 प्रतिशत गांव सड़कों से जुड़ चुके हैं, जबकि स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं।

सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को मिला नया बल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक उज्जैन, तथा बद्रीनाथ–केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण को इसके प्रमुख उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि

  • अनुच्छेद 370 की समाप्ति,

  • ट्रिपल तलाक उन्मूलन,

  • नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA)

  • और वक्फ संशोधन

जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सशक्त आधार मिला है।

आंध्रप्रदेश और उत्तराखंड के विकास की सराहना

मुख्यमंत्री धामी ने आंध्रप्रदेश में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि
पोलावरम परियोजना, औद्योगिक शहर, नाइट विज़न फैक्ट्री और सेमीकंडक्टर इकाइयाँ राज्य को विकास के नए शिखर पर ले जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रेरणा से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, रोजगार और सुशासन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन चुका है।
राज्य में समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और लैंड जिहाद के विरुद्ध कड़े कदम इसी दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण निर्णय हैं।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *