देहरादून:नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खराब मौसम के कारण पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट से वापस दिल्ली जाकर सम्मेलन को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा, अग्निवीर भर्ती देश की सेनाओं की नींव कमजोर करने वाली है, हम इसी सिस्टम के खिलाफ है। कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निपथ योजना समाप्त की जाएगी। वर्चुअल संबोधन में राहुल गांधी ने अग्निवीर के मुद्दे पर पूर्व सैनिकों व युवाओं का साधने के साथ ही भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, मोदी सरकार अग्निपथ योजना लेकर आई। इसमें अग्निवीरों को चार साल के लिए भर्ती किया जा रहा है।यदि देश की रक्षा में अग्निवीर शहीद होगा तो देश उनके परिवार को सुरक्षा नहीं देगा। देश के करोड़ों युवा सेना में जाने का सपना देखते हैं। कांग्रेस चाहती है कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के परिवारों की रक्षा की जाए लेकिन पीएम मोदी चाहते हैं कि देश का रक्षा बजट सेना व सैनिकों की रक्षा के बजाए पूंजीपतियों की जेब में जाए। कांग्रेस सत्ता में आने पर सेना में पूर्व की तरह नियमित भर्ती प्रक्रिया बहाल की जाएगी। सैनिकों और उनके परिवारों को पहले की तरह सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
