• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की सराहना की

देहरादून, 15 सितंबर 2025:
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज सत्संग संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु ₹1 करोड़ की सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने संस्था के इस मानवीय योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग आपदा पीड़ितों के पुनर्वास व राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “जब भी प्रदेश पर कोई संकट आता है, सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं सेवा की भावना से आगे आकर कार्य करती हैं। यह उत्तराखंड की साझी संवेदना और सेवा संस्कृति को दर्शाता है।”

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण जन-धन की व्यापक हानि हुई है। राज्य सरकार राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ चला रही है। ऐसे में समाज के हर वर्ग का सहयोग बेहद जरूरी और प्रेरणास्पद है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे सकारात्मक प्रयासों का स्वागत करती है और भविष्य में भी जनसहभागिता से राज्य को हर संकट से उबारने का संकल्प लेती है।

इस अवसर पर सत्संग संस्था की सुश्री रितु कंडियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था द्वारा दिए गए सहयोग को प्रदेशवासियों के लिए एक प्रेरक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *