• Dehradun
  • May 25, 2026
0 Comments

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से पर्यटन, व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री

देहरादून, 15 सितंबर 2025:
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई सीधी हवाई सेवा का विधिवत रूप से फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर को उत्तराखंड के समग्र विकास और हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा देहरादून से सीधी विमान सेवा की शुरुआत, राज्य के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु जैसे प्रमुख टेक और व्यावसायिक केंद्र से जुड़ने से उत्तराखंड को पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह कनेक्टिविटी उत्तराखंड को भारत के सबसे गतिशील शहरों में से एक से जोड़ेगी। इससे छात्रों, पेशेवरों और उद्यमियों को सुविधा मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। हम एयर इंडिया एक्सप्रेस का उत्तराखंड में स्वागत करते हैं और इस पहल से राज्यवासियों को होने वाले लाभ की आशा करते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को एक मजबूत हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों से सीधा जुड़ाव मिल सकेगा।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *