• Dehradun
  • May 19, 2026
0 Comments

सिसौना नदी पर बनेगा 150 मीटर स्पान सीसी पुल, 50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

Pushkar Singh Dhami ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने के लिए सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और सिडकुल सितारगंज व विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने की दूरी लगभग 9 किलोमीटर कम हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति देगा। उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार शहरों से लेकर दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्तिफार्म क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के तहत मिल्क पाउडर, आइसक्रीम और चीज निर्माण से जुड़ी आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा रही है। इसके अलावा प्रह्लाद पलसिया में लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से एक्वा पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका करीब 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पीएचसी को 30 बेड के सीएचसी में उच्चीकृत किया गया है। साथ ही सितारगंज-टनकपुर फोरलेन सड़क, आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली, विभिन्न मोटर मार्गों और मल्टी स्टोरी पार्किंग परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि Udham Singh Nagar जिले के किच्छा में लगभग 351 करोड़ रुपये की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाईअड्डे के विकास की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को आगे बढ़ाकर तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है। किसानों के हित में गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ पारदर्शी प्रशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किए जाने के बाद पिछले साढ़े चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिला है।

इस अवसर पर Saurabh Bahuguna ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्य ऐतिहासिक हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *