• Dehradun
  • August 25, 2026
0 Comments

देहरादून में आयोजित TOI Conclave Uttarakhand Chapter-2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मगौरव और विकास की नई इबारत लिखी है।

समाचार रिपोर्ट:

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के फेयरफिल्ड बाय मेरियट मालसी में टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव के तहत आयोजित उत्तराखंड चैप्टर-2025 में भाग लिया।

राज्य और देश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पूर्व देश की राजनीति घोटालों, भ्रष्टाचार और कुशासन से प्रभावित थी। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को एक कमजोर और अस्थिर राष्ट्र के रूप में देखा जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद आत्मगौरव और राष्ट्रीयता की भावना का पुनर्जागरण हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज भारत “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” की नीति पर चलते हुए विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत एक सशक्त और सक्षम राष्ट्र के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सीमांत और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए 12.75 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त किया गया है। नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों ने नागरिकों को बड़ी राहत दी है और स्थानीय उद्योगों को नई ऊर्जा प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। राज्य सरकार जिस परियोजना का शिलान्यास करती है, उसका समय पर लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *