• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा – समाजसेवा में संस्थाओं की भागीदारी प्रेरणादायक

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एलआईसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹1 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने एलआईसी के इस सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित कदम की सराहना करते हुए कहा कि, “राज्य में संकट की घड़ी में जब भी जरूरत होती है, एलआईसी जैसी संस्थाएँ आगे बढ़कर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यह राशि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक योगदान देगी।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार का सहयोग सरकार के प्रयासों को बल देता है और समाज में साझेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।

एलआईसी के अधिकारियों ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है और आगे भी उत्तराखंड राज्य के विकास एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली, जोनल मैनेजर एलआईसी श्री पी.एस. नेगी, एसडीएम एलआईसी श्री एस.बी. यादव और श्री महेश सिंह मेहरा उपस्थित रहे।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *