• Dehradun
  • May 26, 2026
0 Comments

अधिकारियों को फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश — जनसंवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर

देहरादून। राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव के समापन के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद की गति तेज कर दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएँ और शिकायतें सुनीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में त्वरितता और पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए नियमित फीडबैक प्रणाली को और सशक्त बनाया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान है। इसके लिए सभी विभागों को जन अपेक्षाओं के अनुरूप सक्रिय, जिम्मेदार और संवेदनशील रवैया अपनाना होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य की रजत जयंती वर्ष जनता की भागीदारी और संवाद का प्रतीक है। जनता से प्राप्त सुझावों को नीति निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा ताकि विकास योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुँचे।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे राज्यहित में रचनात्मक सुझाव देते रहें और जनसेवा के प्रयासों में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि सरकार की हर नीति का मूल उद्देश्य जनहित और प्रदेश का समग्र विकास है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *