नई दिल्ली। करियर डेस्क
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (National Book Trust, India) शिक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाला एक स्वायत्त संगठन है। इसका प्रमुख कार्य देश में पुस्तकों के प्रकाशन के साथ-साथ पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) ने हिंदी भाषा और प्रकाशन क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए दो संविदात्मक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें Assistant Editor (Hindi) और Editorial Assistant (Hindi) के पद शामिल हैं।
Assistant Editor (Hindi)
शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। हिंदी विषय में MA/M.Phil. को वांछनीय योग्यता माना गया है। Journalism and Mass Communication में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
अनुभव
Assistant Editor पद के लिए किसी प्रतिष्ठित प्रकाशन गृह में 3 से 4 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को पांडुलिपियों के मूल्यांकन, commissioning, copy editing और proofreading जैसे संपादकीय कार्यों की जानकारी और अनुभव होना चाहिए।
इसके साथ ही हिंदी भाषा के संपादन, भाषा-संशोधन और प्रूफरीडिंग पर अच्छी पकड़ अपेक्षित है। कला शिक्षा या प्रशिक्षण से जुड़ी पृष्ठभूमि तथा graphics से संबंधित IT software का ज्ञान अतिरिक्त योग्यता के रूप में देखा जाएगा।
आयु और पारिश्रमिक
इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवार को ₹60,000 से ₹80,000 प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जाएगा।
Editorial Assistant (Hindi)
योग्यता और अनुभव
Editorial Assistant पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होना आवश्यक है। संबंधित भाषा में Master’s Degree को वांछनीय योग्यता के तौर पर रखा गया है।
उम्मीदवार के पास किसी प्रकाशन गृह के संपादकीय विभाग में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। Translation, copy editing और proofreading के साथ अच्छे लिखित एवं मौखिक communication skills को भी महत्वपूर्ण माना गया है।
पत्रिका प्रकाशन से जुड़ा अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है। इसके अलावा Adobe PageMaker, InDesign, DTP composing और typesetting जैसे कंप्यूटर अनुप्रयोगों की जानकारी अपेक्षित/वांछनीय है।
आयु और पारिश्रमिक
इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थी को ₹45,000 से ₹55,000 प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
Assistant Editor (Hindi) पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
वहीं Editorial Assistant (Hindi) के लिए भर्ती नोटिस में निर्धारित योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस पद की चयन प्रक्रिया NBT के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार होगी।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिस में दी गई पात्रता, अनुभव और अन्य सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
NBT की आधिकारिक Career page पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दोनों पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अलग-अलग है।
- Assistant Editor (Hindi): 5 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे तक
- Editorial Assistant (Hindi): 12 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे तक
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार NBT की आधिकारिक वेबसाइट के Career सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों की जांच जरूर कर लें।
Assistant Editor (Hindi) के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें-
Editorial Assistant (Hindi) के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें-
