विधानसभा देहरादून में नामांकन के दौरान पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद
देहरादून, 6 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को विधानसभा, देहरादून में उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे।



