Uttarakhand Government
  • Dehradun
  • October 5, 2026
0 Comments

खटीमा में मुख्यमंत्री के निजी आवास पहुंचे कपिल पोखरिया, धामी ने उपलब्धि पर दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

खटीमा, 5 अक्टूबर 2026। एशियन गेम्स-2026 में पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कपिल पोखरिया ने नगला तराई, खटीमा स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास पर उनसे भेंट की।

एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपिल की सफलता ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं खिलाड़ियों की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उनकी सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करती है।

मुख्यमंत्री ने कपिल पोखरिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।इस अवसर पर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *