देहरादून। प्रदेश के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद होगा।
प्रमुख सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की
बुधवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को चिह्नित कर सम्मेलन में आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
प्रवासियों के अनुभवों और सुझावों पर होगा संवाद
सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करना है, ताकि राज्य के विकास में उनके अनुभवों, सुझावों और योगदान का लाभ लिया जा सके। सम्मेलन के दौरान अलग-अलग सत्रों में प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।



