• Dehradun
  • May 23, 2026
0 Comments

गढ़वाल मंडलायुक्त बदले, देहरादून और बागेश्वर को मिले नए डीएम

Pushkar Singh Dhami सरकार ने उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शनिवार देर रात कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी किए। इस फेरबदल में गढ़वाल मंडलायुक्त, देहरादून और बागेश्वर जिलाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं।

गढ़वाल मंडलायुक्त बदले, स्वास्थ्य विभाग की नई जिम्मेदारी

अब तक गढ़वाल मंडलायुक्त रहे आईएएस विनय शंकर पांडे को स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह आईएएस आनंद स्वरूप को नया गढ़वाल मंडलायुक्त बनाया गया है। यह बदलाव आईएएस सचिन कुर्वे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद किया गया है।

देहरादून को मिला नया डीएम

Dehradun के जिलाधिकारी सविन बंसल को अब सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह नागरिक उड्डयन विभाग में तैनात आईएएस आशीष चौहान को देहरादून का नया डीएम बनाया गया है।

बागेश्वर डीएम का भी तबादला

Bageshwar की जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। शासन में अपर सचिव रहीं अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

कई विभागों में अतिरिक्त जिम्मेदारियां

आईएएस डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को पशुपालन के साथ उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं रंजीत कुमार सिन्हा अब केवल तकनीकी शिक्षा विभाग संभालेंगे।

आईएएस सोनिका से आयुक्त कर और महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी वापस ली गई है, जबकि आईएएस प्रतीक जैन को यह जिम्मेदारी दी गई है।

एनएचएम और समाज कल्याण विभाग में बदलाव

आईएएस मनुज गोयल से मिशन निदेशक एनएचएम का प्रभार वापस लिया गया है। आईएएस संदीप तिवारी को समाज कल्याण विभाग से हटाकर मिशन निदेशक एनएचएम बनाया गया है।

आईएएस संजय कुमार को कौशल विकास के साथ निदेशक समाज कल्याण की जिम्मेदारी भी दी गई है।

नगर निगम और शिक्षा विभाग में बदलाव

अपर सचिव आईटी आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त नगर निगम बनाया गया है। नगर आयुक्त नमामि बंसल को अब अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस दीप्ति सिंह को विद्यालयी शिक्षा विभाग से हटाकर निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, एमडी अल्पसंख्यक कल्याण निगम और निदेशक खेल बनाया गया है।

PCS और सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले

सरकार ने आठ पीसीएस और दो सचिवालय सेवा अधिकारियों के भी तबादले किए हैं।

  • पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव आईटी बनाया गया।
  • पीसीएस इलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास और महिला डेयरी का प्रभार मिला।
  • पीसीएस सुंदरलाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया।
  • अनिल गर्ब्याल को परिवहन निगम का एमडी नियुक्त किया गया।
  • जितेंद्र कुमार को एडीएम हरिद्वार बनाया गया।
  • योगेश मेहरा को एसडीएम हरिद्वार भेजा गया।

आईएएस सचिन कुर्वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

2013 बैच के आईएएस Sachin Kurve को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *