फिल्म शूटिंग और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना
Pushkar Singh Dhami से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता Hemant Pandey ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ उत्तराखंड की कला, संस्कृति और फिल्म जगत से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं से समृद्ध राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में सरकार विशेष प्रयास कर रही है। साथ ही स्थानीय कलाकारों और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
अभिनेता हेमंत पांडे ने राज्य सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने, शूटिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाने और कलाकारों को सहयोग उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता फिल्म उद्योग के लिए बेहद आकर्षक है।
बैठक के दौरान प्रदेश में कला और संस्कृति से जुड़े आयोजनों तथा स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
