• Dehradun
  • February 22, 2026
0 Comments

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर श्री कोश्यारी ने मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में सुशासन, सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए जो संकल्प लिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए कोश्यारी का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा से उनके मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *